आर्यभट्ट का जन्म विक्रमसंवत ५३३ सन ४७६ में हुआ था यह समय भारत का स्वर्णयुग था मगध शासक गुप्त साम्राज्य के निर्देशन में समूचा भारत बहुमुखी प्रगति की ओर अग्रसर था आर्यभट्ट का जन्म स्थान पटना अर्थात प्राचीन कालीन मगध की राजधानी पाटलिपुत्र के निकट स्थित कुसुमपुर नामक ग्राम है आर्यभट्ट सुप्रसिद्ध गणितज्ञ एवं ज्योतिषी थे खगोल विज्ञान पर भी उनका अच्छा अधिकार था